Home Blog

ट्रंप राजनीतिक गुंडागर्दी करते हैं, बाबा रामदेव ने समझाया टैरिफ से मुकाबले का देसी मंत्र

0

स्वामी रामदेव ने अमेरिकी टैरिफ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अमेरिकी टैरिफ से मुकाबले का देसी मंत्र समझाया है. उन्होंने आजतक से खास बातचीत करते हुए कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजनीतिक रूप से गुंडागर्दी कर रहे हैं. उन्हें ये पता होना चाहिए कि हम सब मिलकर ट्रंप की सबक सिखा सकते हैं.

इंटरव्यू में जब बाबा रामदेव से पूछा कि क्या टैरिफ का बिल्कुल असर नहीं होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “देखिए, अब भारत को खुलकर सामने आना होगा. हम अन्य देशों को साथ मिलकर अमेरिका का सबक सिखा देंगे, PM मोदी जी ने इसकी तैयारी कर ली है” उन्होंने कहा कि “एक वक्त था जब चीन की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन चीन ने लगातार काम से अपनी स्थिति बदल दी और पूरी दुनिया के बाजार पर अपना कब्जा कर लिया”

बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति में तिवारी के 8 सांसद प्रतिनिधियों को मिली केंद्र से मंजूरी

0

बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति में घनश्याम तिवारी के 8 सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को मिली केंद्र से मंजूरी

जयपुर ।   जयपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम तिवारी की अनुशंसा पर बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में 8 सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी है कि सांसद घनश्याम तिवाड़ी द्वारा अनुशंसित व्यक्तियों में से 8 प्रतिनिधियों को समिति में स्थान दिया गया है जिनमें कृष्ण कुमार भारद्वाज, विष्णु जायसवाल, रामफूल मीणा, सूरज कुमार सैनी, लक्की गुप्ता, भगवान सहाय चौधरी, अशोक विजय, भगवान सहाय सेन शामिल हैं। यह नियुक्तियाँ विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई हैं।

सांसद तिवारी ने नामित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए सकारात्मक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि, दूरसंचार सेवाएँ आज के युग में विकास और सुशासन की रीढ़ हैं। बीएसएनएल टीएसी में हमारे क्षेत्र के प्रतिनिधियों की भागीदारी से रायपुर संसदीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याएँ और सुझाव सीधे विभाग तक पहुँचेंगे और समाधान की दिशा में ठोस कार्यवाही होगी।

तहसीलदार सहित राजस्व सेवा परिषद के लोग बैठे धरने पर

0


लालसोट तहसीलदार के साथ हुई मारपीट के विरोध में दिया धरना

सांभर लेक (विनय शर्मा):- दोसा के लालसोट में तहसीलदार के साथ हुई मारपीट के विरोध में सांभर तहसीलदार सृष्टि जैन के साथ राजस्व सेवा परिषद के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। सांभर तहसीलदार सृष्टि जैन ने कहा कि इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए। लालसोट में जो तहसीलदार के साथ घटना हुई यह बहुत ही निंदनीय है। इस धरना प्रदर्शन में तहसीलदार सृष्टि जैन के साथ नायब तहसीलदार गंगा विशन गुजराती, गिरदावर धन्नाराम मीणा, अशोक सैनी, राजेन्द्र यादव, ऑफिस कानूनगो श्याम सुंदर यादव, पटवार संघ अध्यक्ष दौलत राम चौधरी, एवं समस्त पटवारी शामिल हुए।

मददगार ही बना हैवान

0

जयपुर: सड़क हादसे में मदद करने वाला ही बना हैवान, महिला पटवारी से दोस्ती कर एक साल तक करता रहा रेप


25 अगस्त रविवार 2025

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में एक महिला पटवारी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

साल 2023 में महिला पटवारी की थी मदद:

पुलिस के अनुसार, यह घटना साल 2023 से जुड़ी है, जब महिला पटवारी का जयपुर में एक सड़क दुर्घटना हो गई थी. उस समय पास से गुजर रहे आरोपी ने मदद के बहाने एक कैब बुक कराई और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया था. इसी दौरान दोनों में जान-पहचान हो गई थी. जिससे आगे मुलाकातों का दौर चल निकला.

दोस्ती का फायदा उठाकर करता रहा रेप:

महिला पटवारी ने आरोप लगाया है कि इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे दोस्ती बढ़ाई. इसके बाद में, उसने मिलने के कई बहाने बनाए. कई बार पीड़िता को अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उससे शादी का बहाना कर उसे झांसा देकर शांत कराता रहा. लंबे समय तक जब यह सिलसिला चलता रहा, जो महिला को आरोपी पर शक बढ़ा और उसने उसपर शादी का दबाव बनाया, जिसपर उसने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद, पीड़िता को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ. जिसके बाद उसने नजदीकी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस:

पुलिस ने बताया कि महिला पटवारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. वही आरोपी को इसकी भनक लगते ही वह फरार है. फिलहाल पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं और उसकी तलाश जारी है. वहीं, पीड़िता के बयान भी लिए जा रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा.

सब इंस्पेक्टर ने जेल के अंदर स्थित हॉस्पिटल में दिया बच्ची को जन्म

0

जयपुर: SI पेपर लीक में फंसी सब-इंस्पेक्टर मोनिका जाट ने जेल में दिया बच्ची को जन्म, नहीं मिली कोर्ट से जमानत
25 अगस्त रविवार 2025

जयपुर: राजस्थान में सबसे चर्चित पेपर लीक मामले में 2021 है, जिसमें कथित रूप से सैकड़ों उम्मीदवार परीक्षा के पेपर को खरीद-फरोख्त कर सफलता हासिल की है. SOG की जांच में अब तक सैकड़ों ऐसे उम्मीदवार सामने आए हैं, जिसमें कुछ तो जमानत पर जेल से बाहर हैं, जबकि कुछ ऐसे उम्मीदवार हैं जो अब भी जेल की कैद में हैं. वहीं एक मामला अब सामने आया है जो काफी हैरान कर देने वाला है. पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुई SI मोनिका जाट जेल में है और उसने अब एक बच्ची को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे जमानत भी नहीं मिल पाई.

जेल के अंदर स्थित हॉस्पिटल में दिया बच्ची को जन्म:

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामले में गिरफ़्तार फर्जी एसआई मोनिका जाट ने बच्ची को जन्म दिया है, जयपुर के महिला चिकित्सालय में चार अगस्त को मोनिका की डिलीवरी हुई है. उसने बच्ची को जन्म दिया है. हालाँकि इस दौरान उसे कोर्ट से ज़मानत नहीं मिल सकी. जेल के अंदर ही हॉस्पिटल है. वहीं पर उसकी और बच्ची की देख रेख हो रही है. जेल के अंदर ही मोनिका का प्रॉपर इलाज चल रहा है. बता दें, एसआई भर्ती 2021 में नकल और पेपर लीक के मामले की जांच कर रही राजस्थान पुलिस की एसओजी ने झुंझुनूं पुलिस लाइन में तैनात मोनिका जाट को गिरफ्तार किया था.

मोनिका जाट ने किया था 15 लाख का सौदा:

मोनिका ने एसआई भर्ती परीक्षा में 34वीं रैंक हासिल की थी. उसने हिंदी विषय में 200 में से 184 अंक तथा सामान्य ज्ञान विषय में 200 में से 161 अंक प्राप्त किए. वहीं, जब वह इंटरव्यू में बैठी तो उसे केवल 15 नबंर ही मिले, जिससे वह सवालों के घेरे में आ गई. एसओजी ने जब दोबारा रिटर्न टेस्ट लिया तो वह ठीक से हिंदी में एप्लिकेशन तक नहीं लिख सकी, मोनिका ने ब्लूटूथ से नकल कर नकली सब इंस्पेक्टर बनी थी. मोनिका ने नकल गिरोह के सरगना पौरव कालेर से 15 लाख रुपए में परीक्षा से पहले पेपर पढ़ाने का सौदा कर एग्जाम पास किया था.

गणेश चतुर्थी पर होंगे विविध आयोजन

0

लूणकरणसर श्रेयांस बैद
श्री गणेश मंदिर उत्सव समिति द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर होंगे विविध आयोजन

श्री गणेश मंदिर उत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे संचालन समिति द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जारी सूची में 26 अगस्त मंगलवार को रात्रि में भव्य जगराता,27 अगस्त को पावन जन्मकल्याणक पर यज्ञ,हवन, महाआरती,दूर दराज से आने वाले दर्शनार्थियों द्वारा मेला दर्शन एवं छठवां विशाल भंडारा लगाया जाएगा जो अपने आप में आज मिसाल स्थापित करता है ।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे ।
ये गौरतलब है कि लूणकरणसर धान मंडी में ये सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किए जाएंगे।

एक क्लिक के कारण गवा दिए लाखों रूपये

0

एक क्लिक में कर्मचारी ने गवां दिए एक लाख नौ हजार रुपये जानें इन ऑनलाइन स्कैम्स से कैसे रहे सुरक्षित

एक क्लिक में कर्मचारी ने गवां दिए एक लाख नौ हजार रुपये जानें इन ऑनलाइन स्कैम्स से कैसे रहे सुरक्षित आप व्हाट्सअप के वजह से आज के समय में कई सारी चीजें आसान हो गई है आज कल लोग शादी कार्ड तक व्हाट्सअप के जरिए भेजने लगे हैं हाल ही के समय में यह चलन काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है एक सरकारी कर्मचारी के लिए डिजिटल शादी का कार्ड नुकसान का कारण बन गई जिसमें उसे करीब एक लाख नौ हजार रुपये गवां दिए यहां जानें क्या है ये स्कैम और कैसे रह सकते हैं इससे सुरक्षित

इसमें कर्मचारी को एक अनजान नंबर से एक मैसेज मिला जिसमें एक शादी का निमंत्रण था इस मैसेज में एक डेट और मैसेज लिखा था और साथ में एक फाइल भी थी जो PDF फ़ॉर्मेट में शादी का कार्ड लग रही थी
हालांकि, यह फाइल एक Android ऐप पैकेज (APK) थी। जैसे ही पीड़ित ने फाइल पर क्लिक किया, यह APK उसके फोन पर इंस्टॉल हो गई इस APK फाइल ने स्कैमर्स को फोन का पूरा एक्सेस दे दिया कुछ ही समय में स्कैमर्स ने उसके बैंक ऐप का एक्सेस प्राप्त कर लिया और उसके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए

साइबर सेल ने दर्ज की शिकायत, लेकिन

जानकारी मिलने के बाद, पुलिस ने साइबर सेल डिपार्टमेंट में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अपराधियों को पकड़ना एक चुनौती बनी हुई है आधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि यह कोई एक घटना नहीं है हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों की साइबर पुलिस ने पहले भी इस घोटाले के बारे में सलाह जारी की थी, जिसमें लोगों से अनजान नंबरों से फाइलें डाउनलोड करने से बचने का आग्रह किया गया था

इन स्कैम से कैसे करें सुरक्षित

कभी भी आपको किसी अनजान नंबर से आए मैसेज या फाइल पर क्लिक नहीं करना चाहिए
आपको किसी भी लिंक या फाइल पर क्लिक करने से पहले उसको वेरीफाई करें
आप अपने मोबाइल पर किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड न करें
आपको अपने Android फोन पर Google Play Store के अलावा कोई भी फाइल इंस्टॉल नहीं करनी चाहिए

रेल यात्रियों एवं आमजम की जागरूकता के लिए जन चेतना

0

लूणकरणसर श्रेयांस बैद


रेल यात्रियों व आमजन की जागरूकता के लिए जन चेतना

रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में यात्रीेयों व आमजन के लिए रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन से बचने के लिए इलेक्ट्रिक विभाग से अभय सिंह बताया की कभी भी ऊपर से गुजरने वाली बिजली की लाइनों या पोल के पास न जाएं या उन्हें न छुएं क्योंकि इनमें 25000 kv का वोल्टेज होता है।

आमजन् एवं यात्री ये बात ध्यान में रखें इसको छूने से बचें अपना सामान रेलवे ट्रैक या विद्युतीकृत उपकरणों के बहुत करीब न रखें बच्चों को विद्युतीकृत क्षेत्रों या रेलवे लाइनों के पास अकेले न छोड़ें उन्हें खतरनाक क्षेत्रों से दूर रखें ।

बरसाती मौसम में इलेक्ट्रिक तारों के नीचे रेलवे ट्रैक पर छाता लेकर न निकले और लोहे की रोड़ वगैरा सीधा हाथ में लेकर न निकले पतंग या पतंग की डोर तारों से लटकती हो तो उसे भी छूने की कोशिश ना करें ट्रेन के कोच के ऊपर भी चढ़ने की कोशिश ना करें क्योंकि इलेक्ट्रिक लाइन 2 मीटर की दूरी से भी आपको अपनी ओर खींच सकती है ।

कभी भी संभावित दुर्घटना हो सकती है तो इससे बचने के लिए हमेशा अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें ।

विदेश में नौकरी के नाम पर बन सकते हो साइबर गुलाम

0

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक बेहद खतरनाक ट्रेंड साइबर स्लेवरी (साइबर गुलामी) को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। पढ़े-लिखे और तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को विदेश में आकर्षक नौकरियों का लालच देकर दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में फंसाया जा रहा है, जहाँ उन्हें बंधक बनाकर जबरन साइबर धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

एसपी साइबर क्राइम शान्तनु कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी युवाओं को लाओस, म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों में आईटी सेक्टर में सुनहरे अवसरवका झांसा देते हैं। एक बार जब ये युवा वहाँ पहुँच जाते हैं, तो उनके पासपोर्ट और अन्य पहचान पत्र छीन लिए जाते हैं, और उन्हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से बंधक बनाकर साइबर गुलाम बना दिया जाता है। इसके बाद उनसे जबरन भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी करवाई जाती है। भारतीय विदेश मंत्रालय और विभिन्न पुलिस एजेंसियां ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट्स पर नकेल कसने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

राजस्थान पुलिस ने आमजन से अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है और कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी है:

केवल विदेश मंत्रालय (MEA) में पंजीकृत भर्ती एजेंटों द्वारा प्रसारित नौकरियों के लिए ही आवेदन करें।
किसी भी अवैध एजेंट या अपंजीकृत व्यक्ति द्वारा दिए जा रहे नौकरी के वादे या प्रलोभन से दूर रहें।
एमईए की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mea.gov.in/images/attach/03-list-4-2024.pdf पर पंजीकृत एजेंटों की सूची देखकर यह सुनिश्चित करें कि आपको नौकरी का आश्वासन देने वाला एजेंट वैध है।

संदिग्ध लगने पर तुरंत करें रिपोर्ट:

यदि आपको ईमेल, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर कोई भी फर्जी लिंक, संदिग्ध नौकरी का ऑफर या असामान्य गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, 9256001930, 9257510100, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर या अपने निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत करें।

नाग मिसाइल का सफल परीक्षण

0

पोकरण में सेना का दम, स्वदेशी तोपों से गूंजा रेगिस्तान, नाग मिसाइल का भी सफल परीक्षण


जैसलमेर: भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान की सीमा से सटे जैसलमेर जिले में अभ्यास के दौरान 155 एमएम तोपों से सटीक निशाने लगाकर देश के दुश्मनों के सामने एक तरह से अपनी पुख्ता तैयारी का एलान कर दिया गया है। एशिया की सबसे बड़ी पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में कोणार्क कॉर्प्स के जवानों ने देश में निर्मित और विकसित इन तोपों से सटीक निशाने लगाए।

सेना ने अभ्यास का ध्येय वाक्य ‘लाउड, लैथल और अनमैच्ड’ यानी जोरदार, घातक और बेजोड़ रखा। यह तोपें रक्षा उपकरणों और गोला बारूद के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का भी परिचायक हैं, जिनके माध्यम से सीमा क्षेत्र में कोणार्क कॉर्प्स के जवानों ने सटीक निशाने लगाए।

रेंज में धमाकों की गूंज:

पोकरण फील्ड फायरिंग की सरजमीं पर 155 एमएम आर्टिलरी के धमाकों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। भारतीय सेना की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि वह शक्ति के लिए तेजी से दूसरों की बजाए आत्मनिर्भरता हासिल कर रही है। इन तोपों की तकनीकी को भी अभ्यास के दौरान परखा गया। इन परीक्षणों से हथियारों व गोला बारूद के क्षेत्र में मेक इन इंडिया की दहाड़ भी सुनाई दी है।

नाग मिसाइल का सफल परीक्षण:

गौरतलब है कि इसी फायरिंग रेंज में इसी साल की शुरुआत में भारत ने स्वदेश में निर्मित नाग मिसाइल का सफल परीक्षण भी किया था। तीसरी पीढ़ी की स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग के परीक्षण में मिसाइल ने तीन अलग-अलग लक्ष्यों को पूरी सटीकता के साथ ध्वस्त किया। यह मिसाइल 230 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से लक्ष्य पर हमला करती है।