Home Uncategorized बीती रात आए तूफान ने मचाई तबाही

बीती रात आए तूफान ने मचाई तबाही

0


मौसम विभाग ने आज भी जारी किया रेड अलर्ट

गीतांजलि पोस्ट/विनय शर्मा

सांभर लेक:- क्षेत्र में गुरुवार देर शाम आए तूफान ने तबाही मचा दी है। आचनक से क्षेत्र में काफी तेज हवाएं चलने लगी। जानकारी के अनुसार बीती रात 60-70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। तूफान से जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं जिससे कई रास्ते जाम हो गए। तूफान की वजह से बिजली के खंभे भी धराशाही हो गए हैं। घरों से टीन शेड उड़कर भी दूसरे स्थानों पर गिर गए। कई मकानों की दीवारें गिर गई हैं। क्षेत्र में देर शाम से ही बिजली गुल है। कल सुबह से ही क्षेत्र के लोग अपने परिचितों को फोन करके उनकी कुशलक्षेम जान रहे हैं। सुबह से ही क्षेत्रवासियों के मुंह पर कल आए भारी तूफान की ही चर्चा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here