Home Uncategorized कस्बे में लगे परिवर्तन यात्रा के बैनर, मगर कस्बे से दूर ही रहेगी परिवर्तन यात्रा

कस्बे में लगे परिवर्तन यात्रा के बैनर, मगर कस्बे से दूर ही रहेगी परिवर्तन यात्रा

0

परिवर्तन संकल्प यात्रा के सांभर नहीं आने से जनता में रोष

गीतांजलि पोस्ट/विनय शर्मा


सांभर लेक (विनय शर्मा):– प्रदेश भाजपा द्वारा प्रारंभ की गई परिवर्तन संकल्प यात्रा राज्य की 200 विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करके भाजपा के प्रचार प्रसार का कार्य कर रही है। इसी क्रम में फुलेरा विधानसभा में शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा प्रवेश करेगी। परिवर्तन यात्रा जगह-जगह जाकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रही है और राजस्थान में परिवर्तन लाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का पूरा प्रयास कर रही है। वहीं फुलेरा विधानसभा के मुख्यालय सांभर में परिवर्तन यात्रा नहीं आ रही हैं। परिवर्तन यात्रा का जो मार्ग तय किया गया है उसमें सांभर का नाम नहीं हैं। जब क्षेत्र की जनता को इसकी जानकारी हुई तो यह पूरे क्षेत्र में छाया रहा।

फुलेरा विधानसभा के मुख्यालय व उपखंड सांभर में परिवर्तन यात्रा का ना आना भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की नाकामी दर्शाता हैं, जिसकी वजह से परिवर्तन संकल्प यात्रा में सांभर का नाम नहीं हैं। सांभर में परिवर्तन संकल्प यात्रा के ना आने से क्षेत्र के भाजपा समर्थित लोग और कार्यकर्ताओं में भी उदासी देखने को मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here