Home Uncategorized राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर जगमग हुआ सांभर, देवयानी सरोवर 25000 दीपों से हुआ रोशन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर जगमग हुआ सांभर, देवयानी सरोवर 25000 दीपों से हुआ रोशन

0

कस्बे के बाजारों में हुई विशेष रोशनी

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हुई आतिशबाजी

गीतांजलि पोस्ट/विनय शर्मा

सांभर लेक:- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सांभर के मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिरों को सजाया गया। कस्बे के गोला बाजार में व्यापारियों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। कस्बे के सभी बाजारों को रोशनी से सजाया गया। कस्बे के मुख्य बाजारों में भगवान राम की विशेष पूजा भी की गई। प्रसिद्ध देवयानी सरोवर पर भगवान की सजीव झांकी सजाई गई। पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, दीनदयाल कुमावत, नगर पालिका मंडल अध्यक्ष बालकिशन जांगिड़, अधिशासी अधिकारी कंचन राठौड़, सहित अनेक संतों ने भगवान की पूजा की।

देवयानी सरोवर को 25000 हजार दीपकों से सजाया गया:
विश्व प्रसिद्ध देवयानी सरोवर को 25000 दीपकों से रोशन किया गया। देवयानी सरोवर के सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। देवयानी सरोवर पर एनसीसी, स्काउट और एनएसएस के बच्चों द्वारा भी विशेष सेवाएं दी गई।

जगह-जगह की गई आतिशबाजी:
शहर की मुख्य बाजारों में विशेष रूप से आतिशबाजी की गई। कस्बे के गोला बाजार पंच बत्ती टी न्यू मार्केट नया बस स्टैंड देवयानी सरोवर पर आतिशबाजी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here