देवी उपासक बन्नाराम ढलवाल के नेतृत्व में हुई पदयात्रा रवाना

सांभर लेक (विनय शर्मा) :- ऐतिहासिक एवं प्राचीन शक्ति पीठ चौहान वंश की कुलदेवी सांभर क्षेत्र के लोगों की अधिष्ठात्री व कच्ची चांदी प्रदाता मां शाकंभरी 28वीं विशाल मालियों के मंदिर से देवी उपासक बन्नाराम ढलवाल के नेतृत्व में रवाना हुई।
इससे पूर्व देवी उपासक बन्नाराम के साथ ही पदयात्रियों द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। यात्रा के दौरान पदयात्री ढोल व भजनों की धुन पर नाचते दिखे।

पदयात्रा सांभर के मुख्य मार्ग से होते हुए माताजी के चबूतरा पर पहुंची। जहां पर महाआरती का आयोजन हुआ। जिसके बाद यात्रा ने मां शाकंभरी के दरबार के लिए प्रस्थान किया। पदयात्रा का जगह – जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान सांभर थानाधिकारी राजेंद्र यादव जाप्ते के साथ मौजूद रहे।