Home Uncategorized राजकीय कन्या महाविद्यालय सांभर में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा केंद्र का उद्धघाटन

राजकीय कन्या महाविद्यालय सांभर में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा केंद्र का उद्धघाटन

0

सांभर लेक (विनय शर्मा):- राजकीय कन्या महाविद्यालय, सांभरलेक में बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा केन्द्र के उद्धघाटन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि फुलेरा तहसीलदार सुश्री सृष्टि जैन रहीं, जिनका महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर केन्द्र की प्रशिक्षक महिला कॉन्स्टेबल प्रेम एवं सुमन का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन प्राचार्य डॉ. एम. ए. कुरैशी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया की शिक्षा के साथ साथ ऐसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संचालन से महिलाओं के जीवन में अपूर्व ऊर्जा का संचार होता है। मुख्य अतिथि सुश्री सृष्टि जैन ने अपने संबोधन में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और आत्मरक्षा तकनीकों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण न केवल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं बल्कि समाज में उनकी सशक्त भूमिका को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सांभर पीजी कॉलेज के प्रोफेसर संजय जैन ने भी छात्राओं को उत्साहवर्धक शब्दों से प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्रभारी अधिकारी समीक्षा शर्मा ने आत्मरक्षा केन्द्र की गतिविधियों और आगामी प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह पहल छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी अतिथियों एवं छात्राओं का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. मदन सिंह जाखड़, डॉ. शैलेन्द्र मौर्या, डॉ. राम किशोर कुमावत, डॉ. राजेश जाखड़, डॉ. नीलम मीणा तथा AAO-I श्री आनंदीलाल कुमावत उपस्थित रहे। उद्धघाटन सत्र के पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमे प्रशिक्षकों ने सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रारंभिक प्रशिक्षण के गुर सिखाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here