Home Uncategorized रोवर गिरिराज सांभरिया व स्काउट लोकेश यादव राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित.

रोवर गिरिराज सांभरिया व स्काउट लोकेश यादव राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित.

0

सांभर लेक निवासी हैं रोवर गिरिराज संभारिया

सांभर लेक (विनय शर्मा):- भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा दिनाँक 29 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट गाइड रोवर रेंजर रैली का आयोजन किया गया जिसमें जयपुर जिले के रोवर गिरिराज सांभरिया व स्काउट लोकेश यादव ने भाग लिया, जहां दिल्ली स्थित भारत मंडपम् में आयोजित कार्यक्रम में दोनों को केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया द्वारा राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री मनोज तिवारी (सांसद), श्री बृजमोहन अग्रवाल (सांसद), न्यायमूर्ति श्री के. एस. झवेरी (सेवानिवृत) न्यायमूर्ति श्रीमती गीता मित्तल (सेवानिवृत), श्री अनिल कुमार जैन (अध्यक्ष, भारत स्काउट गाइड) श्री के.के खण्डेलवाल (CNC) आदि उपस्थित रहे। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। गौरतलब है कि सांभरिया ने वर्ष 2013-14 व 2014-15 में उपराष्ट्रपति अवार्ड भी प्राप्त किया है एवं वर्तमान मे वाणिज्यिक कर विभाग, राजस्थान में सेवारत है। वाणिज्य कर विभाग, राजस्थान के पदाधिकारियों ने भी सांभरिया को बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here