Home Uncategorized सांभर को जिला नहीं बनाए जाने का हुआ जबरदस्त विरोध

सांभर को जिला नहीं बनाए जाने का हुआ जबरदस्त विरोध

0

पृथ्वीराज सर्किल पर किया चक्का जाम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फूंका पुतला

गीतांजलि पोस्ट/विनय शर्मा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंकते क्षेत्रवासी

सांभर लेक:- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में 19 नए जिले बनाए जाने की घोषणा के बाद सांभर में काफी विरोध हो रहा हैं। सांभर को जिला बनाए जाने की मांग विगत 60 वर्षों से लगातार जारी हैं, परंतु सांभर की उचित मांग को दरकिनार करते हुए अशोक गहलोत द्वारा सांभर को जगह दूदू को जिला घोषित कर दिया। दो माह पूर्व दूदू ग्राम पंचायत था, फरवरी माह में अशोक गहलोत द्वारा दूदू को नगरपालिका घोषित किया गया और शुक्रवार को दूदू को जिला भी घोषित कर दिया गया। दूदू द्वारा 1 वर्ष से जिला बनाए जाने की मांग की जा रही थी। सांभर को जिला नहीं बनाए जाने से क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। सांभर के पृथ्वीराज सर्किल पर क्षेत्र की जनता द्वारा चक्का जाम किया गया। चक्का जाम में हजारों लोग मौजूद रहे। सांभर को जिला नहीं बनाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। जिला नहीं बनाए जाने के विरोध में सांभर कस्बे के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। चक्का जाम के बाद क्षेत्रवासियों ने विरोध के रूप में रैली भी निकाली गई।

पृथ्वीराज सर्किल पर चक्का जाम करते सांभरवासी

अशोक गहलोत द्वारा दूदू को जिला बनाए जाने का विरोध पूरे क्षेत्र में देखा जा रहा हैं। प्रस्तावित दूदू जिले में काफी क्षेत्र नहीं जाना चाहते हैं। सांभर को जिला नहीं बनाए जाने के विरोध में सांभर – फुलेरा जिला बनाओ समिति के संयोजक विवेक शर्मा, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य धन्नालाल नोदल, सांभर नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अनिल गट्टानी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here