चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा बदलाव, चितौड़ सांसद सी.पी जोशी बने प्रदेशाध्यक्ष

गीतांजलि पोस्ट/डेस्क टीम

जयपुर:- राजस्थान भाजपा ने चुनाव से पहले सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रीय महामन्त्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से जारी पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा राजस्थान प्रदेश भाजपा की कमान चितौड़ सांसद सी पी जोशी को सौंप दी हैं। सी पी जोशी को कमान सौंपकर भाजपा द्वारा एक नया संदेश दिया गया है।


एबीवीपी से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले सीपी जोशी संघ के नजदीक माने जाते हैं। सतीश पूनिया R.S.S. बैकग्राउंड से ही आते हैं अब उनकी जगह उन्हीं जैसे सियासी बैकग्राउंड के नेता को राजस्थान में संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा द्वारा चुनाव से पहले इस बदलाव से अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *