विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ “मिशन लाइफ” जागरूकता अभियान

गीतांजलि पोस्ट/सांभर लेक

सांभर लेक:- 5 जून 2023 को पूरे विश्व में मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वन विभाग के द्वारा आम जन को पर्यावरण को बचाने व स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया हैं। जिसमें वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व निजी संस्था के स्वयं सेवक व सांभर साल्ट के कर्मचारी द्वारा आस पास के क्षेत्र में पोलीथिन को नष्ट करना, छायादार एवं फलदार पौधे लगाना और पक्षियों के लिए पीने के पानी कि व्यवस्था करने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। दूदू रेंजर राजेंद्र खींची के निर्देशन में वन मंत्रालय ने ये जागरूक अभियान चलाया जिसे “मिशन लाइफ” का नाम दिया हैं। इसके साथ ही आम जन को पर्यावरण की महत्वपूर्णता के बारे में बताया। इस अभियन में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पर्यावरण बचाओ संस्था के निदेशक मुकेश शर्मा और एनिमल वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष रोशन कुमावत व सदस्य लवनीश सोनी ने भी अपना सहयोग दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *